लोहाघाट। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 11 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
देहरादून के आमबाला कराटे हाल में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। जिसमें अभिषेक कुंवर, अनामिका,वत्सला जोशी,अभिषेक, आरुष, अभिजीत,बालिका वर्ग में भावना, अनामिका, वत्सला, यश राणा, और दीपांश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ आरुष खर्कवाल ने रजत पदक,सांची मुरारी,भावना अधिकारी, अभिजीत बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,मोहन सिंह राणा, नितिन ढेक, सतीश पांडेय,राजू गड़कोटी, योगेश मेहता सहित अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने कराटे खिलाड़ियों और कराटे कोच दीपक अधिकारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।






















Leave a comment