लोहाघाट। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी व दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा।
शनिवार को लोनिवि के विश्राम गृह में जिले के पंचायत चुनाव प्रभारी कोरंगा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला पंचायत से भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति पहले ही दिन से तय हो गयी थी। जिसमें अभी तक भाजपा समर्थित तीन जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कोरंगा ने कहा कि इसी तरह ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान की सीटों में भी भाजपा आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के विकास की सोच से कार्यकर्ताओं और हर व्यक्ति में उत्साह है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के कार्यकाल में ऐसे कार्य हुए हैं जो आज तक इतिहास में नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास अडिग हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, चन्द्रशेखर बगौली, अर्जुन माहरा, लोहित खोलिया आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment