लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बलांई में 6 दिवसीय मां भगवती महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली।
शुक्रवार को सुबह पुरोहित पं. शेखर चन्द्र पांडेय ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंकज बिष्ट की अध्यक्षता पर महिलाओं ने मां भगवती मंदिर बलांई से शिवनाथ बाबा निकाली। जहां से कलश में जल भरकर यात्रा ब्यानधूरा बाबा मंदिर पहुंची और परिक्रमा के बाद कैलबरिया बाबा मंदिर होते हुए कलश यात्रा महोत्सव स्थल मां भगवती मंदिर तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने मां जयकारे लगाए। समिति अध्यक्ष पंकज बिष्ट ने बताया कि महोत्सव में शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम का भी संचालन किया जाएगा। इस मौके पर प्रशांत बिष्ट, हरीश बिष्ट, रोहित बिष्ट, योगेश बिष्ट, अतुल माहरा, आदि रहे।






















Leave a comment