लोहाघाट। नगर में छठे गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महोत्सव समिति ने रिशेश्वर मंदिर से रामलीला मैदान तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
शनिवार को पंडित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, दीपक पाठक और प्रदीप पांडेय ने पूजा अर्चना संपादित की। गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया के नेतृव में श्रद्धालुओं ने रिशेश्वर मंदिर से नगर होते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में महोत्सव 10 दिवसीय होगा। महोत्सव के दौरान शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक दिल्ली के पॅ. राकेश डुकलान हैं। महोत्सव के लिए इस बार समिति ने भगवान गणेश की अष्टधातु की मूर्ति बनाई है। महोत्सव में चन्द्रशेखर जोशी,बृजेश महरा, नवीन मुरारी, मनीष जुकरिया, अमित साह, नवीन बोहरा,सुरेंद्र बोहरा,गणेश खर्कवाल, गोविंद वर्मा, जीवन गहतोड़ी,विवेक ओली,खुशाल मेहता, राजू गड़कोटी,विपिन राय, हरीश मेहता,दिनेश ढेक,निक्कू जोशी, जगदीश ओली, कैलाश खर्कवाल, दिनेश पुनेठा, कैलाश बगौली,गौरी देवी, सुशीला बोहरा, मुन्नी खड़ायत, सुधा खर्कवाल, डोली वर्मा, कविता जोशी,राजेश्वरी जोशी, सोनी वर्मा, भावना महरा, कविता खर्कवाल,कमला पुनेठा,किरन बोहरा, पुष्पा ढेक,गीता महरा, रेखा महरा, कविता खर्कवाल, अनिता जुकरिया,रेखा जुकरिया, विमला गहतोड़ी, बसंती जोशी, विमला जोशी, ममता करायत, मनीषा ढेक, मीरा महरा,हेमलता जोशी, पुष्पा बगौली, मीरा महरा, आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment