लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल के 8 छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय सीमांत विज्ञान महोत्सव में अपना नाम दर्ज कर दिया है। इसके अलावा युवा महोत्सव में भी स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।
स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि चम्पावत मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग क्विज में स्कूल के छात्र दिव्यम जोशी, नीतिक भट्ट एवं शाम्भवी गोस्वामी प्रथम, रूद्राक्ष पुनेठा कक्षा 6 ने जूनियर वर्ग में विज्ञान मॉडल प्रस्तुति में द्वितीय स्थान, शैलवी मिश्रा कक्षा 7 ने जूनियर वर्ग अंग्रेजी कविता पाठ में प्रथम स्थान, श्रेया पाण्डेय कक्षा 7 ने जूनियर वर्ग हिन्दी कविता पाठ में द्वितीय स्थान, अंशिका कालाकोटी कक्षा-10 ने सीनियर वर्ग अंग्रेजी कविता पाठ में द्वितीय स्थान तथा यथार्थ बगौली कक्षा-11 सीनियर वर्ग में मॉडल प्रस्तुति पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की शानदार उपलब्धि पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित मार्गदर्शक शिक्षिका विनिता तलनियां सहित समस्त विद्यालय परिवार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
———————————– ——————- ———————–
:::युवा महोत्सव पर स्कूल के नवनीत, महिमा, वेदिका, आयुषी, कंचन, मनिका, माही का उत्कृष्ट प्रदर्शन
लोहाघाट। युवा महोत्सव, 2025 पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में ओकलैण्ड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस अवसर पर कविता लेखन प्रतियोगिता में नवनीत पाण्डेय ने प्रथम तथा महिमा सामन्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वेदिका भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में आयुषी अधिकारी ने द्वितीय तथा कंचन सामन्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मनिका जोशी ने द्वितीय स्थान तथा माही बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबन्धन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक गणों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






















Leave a comment