लोहाघाट। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सम्मान के तहत पीजी कॉलेज की भूगोल प्रवक्ता डॉ. सुमन पांडेय को ऑइकन और एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया। डॉ. सुमन की उपलब्धि पर कॉलेज परिवार और नगर के लोगों ने खुशी जताई।
गुरु फाउंडेशन रोहतक की ओर आयोजित पूरे भारतवर्ष की कई महिलाओं को शिक्षा, साहित्य व महिला सशक्तिकरण के लिए योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें नगर लोहाघाट निवासी व पीजी कॉलेज में भूगोल की प्रवक्ता डॉ. सुमन पांडेय को भी यह गौरव प्राप्त हुआ। डॉ. सुमन इससे पूर्व भी रोहतक की संस्था के साथ क्षेत्र के गरीब व असहाय बच्चों की शिक्षा और हर प्रकार की सहायता करती रहीं हैं। वह अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में एसटीएच हल्द्वानी में मृत्य उपरांत अपना देह दान भी किया है। उनकी उपलब्धि पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अपराजिता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. उपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. कमलेश सक्टा,डॉ. महेश त्रिपाठी,डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. रवि सनवाल, चंद्रा जोशी, रमेश चंद्र भट्ट,रमेश चंद्र जोशी, सुनील कुमार, मनू सिंह, आस्था चंद, नवीन राय, सचिन पांडेय, जीवन मेहता, मीना ढेक आदि ने शुभकामनांए दी।






















Leave a comment