Home धार्मिक लड़ीधुरा महोत्सव में पंजाब, हरियाणा ओर मथुरा से भी आएंगे सांस्कृतिक दल, 15 अक्टूबर को शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता होगी
धार्मिक

लड़ीधुरा महोत्सव में पंजाब, हरियाणा ओर मथुरा से भी आएंगे सांस्कृतिक दल, 15 अक्टूबर को शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता होगी

421

लड़ीधुरा महोत्सव में पंजाब, हरियाणा ओर मथुरा से आएंगे सांस्कृतिक दल, 15 अक्टूबर को शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता होगी
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में 12 अक्टूबर से होने वाले 6 दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की गई। इस दौरान महोत्सव को भव्य रुप से मनाने का निर्णय लिया।
रविवार को बाराकोट के रामलीला मंच में लडीधूरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में बताया कि 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 6 दिवसीय लड़ीधूरा महोत्सव का आयेाजन किया जाएगा। महोत्सव में शैक्षिक, सांस्कतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं संचालित की जाएंगी। जिसमें प्रदेश के सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, मथुरा आदि से आने वाले सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुति देंगे। 15 अक्टूबर को महोत्सव का मुख्य आकर्षक शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें चम्पावत, लोहाघाट, बनबसा, टनकपुर और पिथौरागढ से प्रतियोगी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने महोत्सव को शांति पूर्वक मनाने के लिए भी चर्चा की। संचालन किशोर जोशी ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, जेष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, मदन मोहन जोशी, योगेश जोशी, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, सुभम नाथ, गोलू जोशी, धर्मेन्द्र अधिकारी, खीम सिंह अधिकारी, सोनू अधिकारी, सौरभ नाथ आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

लोहाघाट में आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज का स्वागत

  लोहाघाट।ऋषेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट में आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध जी...

लोहाघाट में 125 वें  वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का आयोजन भव्य होगा

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते