लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत सिंह अधिकारी ने नगर विकास के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान कई कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
मंगलवार को लोहाघाट में कांग्रेस के प्रत्याशी रनजीत सिंह अधिकारी ने शाम पांच बजे बताया कि उन्होंने युवाओं की टोली के साथ नगर के ठाड़ाढुंगा वार्ड में जनसंपर्क कर बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए इस बार ूकांग्रेस का आना जरुरी है। उन्होंने कहा कि नगर में जमीन, सीवर और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उनके साथ कैलाश अधिकारी, नवीन शर्मा, अरुण थापा, नवीन नाथ आदि रहे। वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन माहरा के साथ महिलाओं की टोली ने ऋषेश्वर वार्ड और बजरंगबली वार्ड में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर विमला माहरा, पुष्पा बोहरा, ममता देवी, देवकी देवी आदि मौजूद रहीं।






















Leave a comment