Home शिक्षा सी एकेडमी लोहाघाट के नौनिहालों ने बनाई आकर्षक हस्तशिल्प, रंगोली और ऐपण
शिक्षा

सी एकेडमी लोहाघाट के नौनिहालों ने बनाई आकर्षक हस्तशिल्प, रंगोली और ऐपण

348

लोहाघाट। सी एकेडमी स्कूल लोहाघाट में दीपावली के अवसर पर कुमांऊनी कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए ऐपण, रंगोली और हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान नौनिहालों ने दीपावली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए पटाखे रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया।
सी एकेडमी स्कूल के प्रबंधक कविराज मौनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बताया कि दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। लेकिन दीपावली पर्व पर पटाखों से दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले धुंओं की वजह से न सिर्फ सांस की समस्या हो सकती है, बल्कि एनीमिया और कैंसर हो सकता है। इसके अलावा कई पटाखों में रेडियोएक्टिव पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों की रोशनी खराब कर सकते हैं। इसीलिए हमें दीपावली पर्व को सावधानी पूर्वक मानाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐपण उत्तराखंड की पारंपरिक लोककला है। यह त्योहारों और शादियों के दौरान दीवारों और पूजा स्थलों पर बनाई जाती है। इस दौरान आयोजित हस्तशिल्प प्रतियोगिता में आरुषि प्रसाद प्रथम, निषा भट्ट द्वितीय, रिया बोहरा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली एपण प्रतियोगिता में हर्षित नरियाल ग्रुप प्रथम, अंश भट्ट ग्रुप द्वितीय और तनिष्का मौनी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, कविता बोहरा, चम्पा गहतोड़ी, राधा शाह, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, पवन कुमार, सीमा मेहरा, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, दीपा टम्टा, भावना त्रिपाठी, पूजा राय , हर्षित मेहरा, हेमा अधिकारी, प्रियंका अधिकारी, अंजलि फर्त्याल, बसन्ती जोशी, भुवन्ती गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

 

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

रिटायर्ड शिक्षिका शशि वर्मा का निधन

लोहाघाट। रिटायर्ड शिक्षिका शशि वर्मा (78)का निधन मंगलवार रात को उनके आवास...

गुरुकुलम एकेडमी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

  लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी स्कूल, खूना मानेश्वर लोहाघाट में भाषण प्रतियोगिता का...

गुरुकुलम एकेडमी स्कूल खूना मानेश्वर में नन्हे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने मोहा मन

रिपोर्ट :शशांक पांडेय लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी स्कूल, खूना मानेश्वर में नर्सरी से...

जीआईसी लोहाघाट में जनसहयोग से बनेगी पं. बेनीराम पुनेठा की आदमकद प्रतिमा

लोहाघाट। पीएम श्री जीआईसी लोहाघाट में विद्यालय और छात्र कल्याण परिषद की...

सी एकेडमी स्कूल में राज्य स्थापना दिवस पर रोल प्ले का आयोजन किया गया

लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर...

होली विजडम एकेडमी के 8 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन

होली विजडम एकेडमी मानेश्वर के 8 छात्रों ने जिला स्तरीय चतुर्थ सीमान्त...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते