लोहाघाट। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय को दर्जा राज्य मंत्री बनाने जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
बुधवार को मीना बाजार लोहाघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। उन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय को प्रदेश नेतृत्व ने वन और पर्यावरण सलाकर समिति का उपाध्यक्ष का दर्जा दिया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, चंद्रशेखर बगौली, सुभाष बगौली,दीपक जोशी, सूरज कुमार, श्याम ढेक, नरेश फर्त्याल, मोहन पाटनी, अनिल जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















Leave a comment