लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव के चलते कांग्रेस के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी के जनसंपर्क में महिलाओं और पुरुषों की टोली ने कई वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस के युवा प्रत्याशी को मतदान करने की अपील की।
रविवार को कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। नगर के लिए बीते दस सालों से भाजपा की कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा विकास हमेशा विपक्ष पर बैठने पर ही होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रनजीत विपक्ष पर बैठकर लोहाघाट में जमीन, स्वास्थ्य,देवदार के जंगल आदि का मुद्दा सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का पूरा आशीर्वाद रनजीत के साथ है। जिसमें कांग्रेस जनता के साथ ही मिलकर मुद्दों की लड़ाई लड़ेगी। उनके साथ विमला महरा, पुष्पा बोहरा, सुमन महरा,दीपा बिष्ट, आशा अधिकारी, दीपा अधिकारी, गीता अधिकारी, बंसती अधिकारी, देवकी अधिकारी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, कांग्रेस प्रवक्ता शैलेन्द्र राय,जीत सिंह अधिकारी, गोपाल कनौजिया, गिरधर सिंह अधिकारी,हर सिंह बिष्ट, विक्रम अधिकारी, गोविंद अधिकारी, बलवंत करायत आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment