Home उत्तराखंड ओकलैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा गीतांशी ने तबले में और होली विजडम के छात्र अनिमेश, प्रज्ञा, शुभम और ह्दयांश ने समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य में अपना स्थान बनाया
उत्तराखंडशिक्षासमाज

ओकलैंड पब्लिक स्कूल की छात्रा गीतांशी ने तबले में और होली विजडम के छात्र अनिमेश, प्रज्ञा, शुभम और ह्दयांश ने समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य में अपना स्थान बनाया

644

लोहाघाट। जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में ओकलैंड पब्लिक स्कूल और होली विजडम स्कूल के छात्रों ने तबला वादन और समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य में अपना स्थान बनाया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय परिवार के साथ अपने गुरु अजय कलखुड़िया को दिया।
ओकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि स्कूल की छात्रा गीतांशी पांडेय ने तबला वादन प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं होली विजडम स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि समूह गान प्रतियोगिता में अनिमेश मुरारी, प्रज्ञा मेहता, शुभम चौबे और हृदयांश पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पांच छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर चयनित होने पर अपने गुरु श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केन्द्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया को इसका श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से कला केन्द्र के माध्यम से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं। जिसमें हर साल कई बच्चे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उनकी उपलब्धि पर संरक्षक राज भट्ट, निदेशक अनूप कुमार कौशल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के अध्यक्ष भैरव राय, लोक गायक प्रदीप कुमार, निशांत पुनेठा, सोनिया, त्रिभुवन पांडेय, क्षितिज जुकरिया, महेश पांडेय, कविता मेहता, सुनील चौबे, बसंत मुरारी, नवीन पांडेय, पूजा कलखुड़िया आदि ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

शिक्षक इन्द्र लाल वर्मा की सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई, विदाई में छात्र-छात्राओं की आखें डबडबा गई

रिपोर्ट : जगदीश राय लोहाघाट। जीआईसी मध्य गंगोल में शिक्षक इंद्र लाल...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते