Home उत्तराखंड लोहाघाट में एकल अभियान के तहत 10 दिनी प्रशिक्षण शुरू
उत्तराखंडशिक्षा

लोहाघाट में एकल अभियान के तहत 10 दिनी प्रशिक्षण शुरू

530

लोहाघाट। नगर लोहाघाट एकल अभियान के तहत दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में संच पंचेश्वर और अमोड़ी के 60 आचार्य महिला और पुरुष प्रतिभाग कर रहे हैं।
रविवार को नगर पालिका लोहाघाट में अंचल गतिविधि प्रमुख निशा टम्टा की देखरेख में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रथोली रहीं। मुख्य वक्ता आएसएस के जिला संपर्क प्रमुख रमेश उप्रेती ने एकल अभियान के कार्य और समाज मे भूमिका के बारे मे जानकारी दी। इस प्रशिक्षण वर्ग मे पंचेश्वर ओर अमोड़ी के 60 आचार्य भाई ओर बहन मौजूद रहे। अंचल गतिविधि प्रमुख निशा ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र से आए भाई-बहिन प्रशिक्षण लेकर पंचमुखी शिक्षा को गांव तक पहुंचाएंगे। जिसमें पढाई के साथ संस्कार भी शामिल हैं। प्रशिक्षण की अध्यक्षता शंकर पांडेय ने की। इस मौके पर सतीश पांडेय, पूजा महर, मोहित पांडेय, मुकुल किरन, निर्मल माहरा, सचिन जोशी, डुंगर प्रथोली, आशीष राय, सरोज पुनेठा, चन्द्रशेखर बगौली, विवेक पुजारी, अनिल आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते