Home उत्तराखंड लोहाघाट में दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर सात व्यापारियों का 14 हजार का चालान
उत्तराखंडव्यापार

लोहाघाट में दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर सात व्यापारियों का 14 हजार का चालान

487

लोहाघाट। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर में नालियों के बाहर दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सात दुकानदारों से 14 हजार रुपये का चालान किए।
शनिवार को तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में नगर पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने खड़ी बाजार, कालू सिंह मेहरा चौराहा और स्टेशन बाजार आदि स्थानों में अतिक्रमण पर अभियान चलाया। जिसमें सड़क किनारे नाली के बाहर या नाली के उपर सामान रखने वाले सब्जी, परचून, जूते, फल और रेहड़ी की दुकान लगाने वाले सात व्यापारियों के 14 हजार रुपये का चालान किया। इसके लिए पूर्व में भी व्यापारियों से दुकानों को नाली से पीछे लगाने की हिदायत दी थी। जिसका उल्लंधन करने पर चालानी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर फड़ों को भी जब्त किया जाएगा। अभियान के दौरान ललित खोलिया, प्रमोद महर, सुमित गडकोटी, हेम माहरा, वीरेंद्र सिंह मेहता और संजय मुरारी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते