Home उत्तराखंड औकलैंड के आदित्य माहरा ने हाईस्कूल में 97 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया
उत्तराखंडशिक्षा

औकलैंड के आदित्य माहरा ने हाईस्कूल में 97 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया

1.4k

लोहाघाट। सीबीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ओकलैंड पब्लिक आदित्य सिंह माहरा ने 97 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि स्कूल के राहुल भट्ट ने 95.6 फीसदी अंक लाकर दूसरे, तरुण डुंगरिया 95.2 फीसदी अंक लाकर तीसरा,आनिया जोशी 94.8 ने चौथा, रितेश पांडेय और श्रेया मिश्रा ने 93.2 फीसदी अंक लाकर पांचवा, साहिल मेहरा 92.2 फीसदी अंक अनुज सुतेड़ी ने 91.2 फीसदी और दिव्यांशी भट्ट ने 90.6 फीसदी अंक लाकर परीक्षा उत्तीर्ण की।

————————————————————————————————–
होली विजडम की प्रांजली प्रथौली ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए
लोहाघाट। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में होली विजडम मानेश्वर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि स्कूल की प्रांजली प्रथौली और दिव्यांश गड़कोटी ने 95.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के छात्र रंजन कुमार ने 95.2 फीसदी अंक लाकर दूसरा, नवनीत रावत ने 94.6 फीसदी अंक लाकर तीसरा, पारस पाटनी ने 94.4 चौथा, जतिन जोशी ने 93.2 फीसदी अंक लाकर पांचवा, अरमान पुनेठा ने 91.2 फीसदी अंक लाकर छठा स्थान, सोनाक्षी देव ने 90.8 फीसदी अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शिक्षक हिमांशु खर्कवाल, दीपिका पांडेय, भरत तिवारी और पंकज कुमार ने खुशी जताई।
————————————————————————————————
डीएवी के दिव्यांशु पांडेय ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त किए
लोहाघाट। सीबीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में डीएवी लोहाघाट के दिव्यांशु पांडेय ने 95.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह विजय सिंह मेहता ने 92.2 फीसदी अंक लाकर दूसरा और मानसी जोशी ने 88 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान पाया है। स्कूल के प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह ने बताया कि स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
———————————————————————————————————
अल्पाइन कांवेंट स्कूल के काव्य वर्मा रहे स्कूल के टॉपर
लोहाघाट। सीबीएसई की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में अल्पाइन कांवेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि स्कूल के काव्य वर्मा ने 93.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान, कुणाल खर्कवाल ने 91 फीसदी अंक लाकर स्कूल में दूसरा और गौरव बोहरा ने 90 फीसदी अंक लाकर स्कूल में तीसरा स्थान, कृष्णा चतुर्वेदी ने 88 फीसदी अंक में चौथा और कार्तिक गड़कोटी ने 87 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक हेमा बोहरा, प्रियंका वर्मा, विजय चौबे, श्याम सिंह, दीक्षा पंत, पीतांबरी मेहरा, गीता महर, सूरज सिंह बोहरा आदि ने खुशी जताई।
—————————————————————————————————-
एलिट चिल्ड्रन एकेडमी के रोहित ने स्कूल में प्रथम स्थान पाया
लोहाघाट। सीबीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट के रोहित जोशी विद्यालय में 82.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे, वही प्रियांशु रावत द्वितीय स्थान पर और तरुण अधिकारी तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय का प्रयास नोनीहालों का मानसिक और शारीरिक विकास करना है, जो अपने उद्देश्य में सफल हो रहा है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते