Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयास रंग लाए, विधानसभा की एक दर्जन से उपर सड़कों में नवनिर्माण और डामरीकरण की स्वीकृति, लोगों ने जताई खुशी
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी के प्रयास रंग लाए, विधानसभा की एक दर्जन से उपर सड़कों में नवनिर्माण और डामरीकरण की स्वीकृति, लोगों ने जताई खुशी

631

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों ने विधानसभा लोहाघाट की विभिन्न सड़कों की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा लोहाघाट में एक दर्जन से अधिक सड़कों के नवनिर्माण और डामरीकरण की स्वीकृति मिल गई है। जिसमें किमतोली मोटर मार्ग से असलाड़ तक सड़क निर्माण 1.80 किमी,लमताल से खर्क मोटर मार्ग 3.00किमी.,रीठा-बिनवाल गांव मोटर मार्ग 5.00 किमी.,लोहाघाट बाराकोट सिमलखेत काफलीखान भनोली मोटर मार्ग 38.10किमी,लोहाघाट चौमेल मोटर मार्ग 7.50 किमी.बरदाखान-पठलती-देवराडी-आली- पट्यूड़ा मोटर मार्ग 5.75किमी.पाटी-जौलमेल मोटर मार्ग 1.50 किमी.लोहाघाट पंचेश्वर मोटर मार्ग के गंगनोला से अ.जा. बस्ती बचकड़िया तक मोटर मार्ग 2.45 किमी.गर्सलेख-गरसाड़ी मोटर मार्ग 5.25किमी. पाटी बाज़ार मार्ग 0.75किमी. टनकपुर पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से बलांई तक मोटर मार्ग 2.30किमी,अश्वताल-झलाना देव मोटर मार्ग 5.00किमी.,पाटी तहसील मोटर मार्ग 0.50किमी. तक मोटर मार्ग की शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द सड़कों के निर्माण का टेंडर होने के बाद कार्य शुरू होगा। विधायक ने बताया कि विधानसभा की हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निदान किया जा रहा है। विधायक के प्रयासों पर लोगों ने खुशी जताई।

बाराकोट के जेष्ठ प्रमुख नंदा बल्ल्भ बगौली के साथ क्षेत्र के लोगों ने विधायक अधिकारी का आभार जताया

बाराकोट विकासखंड के बर्दखान बिसराडी आली मोटर मार्ग के 5.75 किलो मीटर के डामरीकरण की स्वीकृती दिलाने के लिए निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने विधायक खुशल  सिंह अधिकारी का आभार जताया । साथ ही डामरीकरण की स्वीकृती मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है। ज्येष्ठ प्रमुख ने कहा 2005 से कटी इस सड़क में डामरीकरण न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिससे कई वर्षों से लोग डामरीकरण की मांग कर रहे थे । जिसमें लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते