Home उत्तराखंड नेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल में लोहाघाट की रक्षा पांडेय को मिला अहिल्याबाई होलकर और स्पेशल मेंशन अवार्ड
उत्तराखंडशिक्षासमाज

नेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल में लोहाघाट की रक्षा पांडेय को मिला अहिल्याबाई होलकर और स्पेशल मेंशन अवार्ड

399

 

चंपावत। नगर लोहाघाट निवासी रक्षा पांडेय को मुंबई में आयोजित नेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल में अहिल्याबाई होलकर और स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्ध से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
एडवोकेट राजेन्द्र पांडेय और पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग प्रवक्ता डॉ. सुमन पांडेय की पुत्री रक्षा वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में अध्ययन कर रही हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा होली विजडम स्कूल लोहाघाट ओकलैंड पब्लिक स्कूल से हुई है। 11वीं और 12वीं की शिक्षा जीजीआईसी लोहाघाट से हुई है। मुंबई में नेशनल यूथ फेस्टेबिल के दौरान रक्षा की बनाई इन्विंसिबल हेयर डॉक्यूमेंट्री को अहिल्याबाई होलकर और स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, लता वर्मा, जीवन मेहता, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सीमा नेगी,डॉ. ममता बिष्ट, चन्द्रा जोशी, भावना पंत आदि ने बधाई दी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते