Home उत्तराखंड बाराकोट में देवलीमाफी के रावल गांव में दीवार ढहने से भवन को खतरा, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार
उत्तराखंडआपदा

बाराकोट में देवलीमाफी के रावल गांव में दीवार ढहने से भवन को खतरा, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

307

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में देवलीमाफी के ग्राम पंचायत रावल गांव में बारिश के कारण एक व्यक्ति के भवन की सुरक्षा दीवार ढह गई। जिससे भवन को खतरा पैदा हो गया है।
शुक्रवार को रावल गांव के गोपाल राम और पड़ोस की अनिता देवी ने बताया कि सुबह के वक्त अचानक उनके घर की दीवार बारिश के कारण ढह गई है। जिस कारण भवन को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बारिश के दौरान उनकी दीवार ढह गई थी। जिसमें उन्होंने इसकी सूचना राजस्व में दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने खुद के खर्चे से दुबारा इसे बनाया। अब फिर से यह गिर गई है। उन्होंने प्रशासन से मौका मुआयन कर राहत देने की मांग उठाई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि दीवार ढहने के बाद रात को सोने में भी डर लग रहा है, कि कहीं पूरा मकान मलबे में न समा जाए। उन्होंने आपदा कंट्रोल रुम और राजस्व उपनिरीक्षक को इसकी सूचना दे दी है। लेकिन कोई मौके पर देखने नहीं आया। बाराकोट के प्रभारी तहसीलदार हरीश नाथ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। देखने के बाद नुकसान का पता चल पाएगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते