Home उत्तराखंड पीजी कालेज लोहाघाट में बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
उत्तराखंडशिक्षा

पीजी कालेज लोहाघाट में बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

226

 

लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में देवभूमि उद्यमिता केंद्र की ओर से बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 45 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
शनिवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रभारी प्राचार्य डॉ. लता कैड़ा ने अध्यक्षता की। देवभूमि उद्यमिता केंद्र की नोडल डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने कार्यक्रम में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग और उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद की संयुक्त पहल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार हेतु तैयार किया जाएगा। स्टार्टअप के लिए चुने गए बेहतरीन आयडिया को सरकार की ओर से पिछत्तर हजार रुपए का सीड फंड दिया जाएगा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ अवनीश राय ने बताया कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है,अपने आसपास की समस्या का समाधान खोजकर ना केवल स्वरोजगार किया जा सकता है बल्कि समाज की मदद भी की जा सकती है। जिला उद्योग केंद्र की सहायक प्रबंधक प्रिया रावत ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, डीएवी मेंटर अरुणेष पांडेय, प्रो. अपराजिता, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सोनाली कार्तिक, डॉ. शांति, मोनिका, ब्रजेश जोशी, पुष्पा सामंत, मनीष बिष्ट, मानसी, मुकेश कुमार, किरण पंत, रुखसाना, अनीश कुमार, जया अधिकारी, शाहनवाज आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते