Home उत्तराखंड विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुमदेश में लोगों की समस्याओं को सुनकर किया निदान/ कहा प्राथमिकता के साथ हर समस्या का होगा निदान
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुमदेश में लोगों की समस्याओं को सुनकर किया निदान/ कहा प्राथमिकता के साथ हर समस्या का होगा निदान

224

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुमदेश क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक अधिकारी रौंशाल में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में भी शामिल हुए।
शनिवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुमदेश के कई गांवों का भ्रमण किया। जिसमें लोगों ने विधायक के सम्मुख बिजली के पोल गिरने, ट्रांसफारमर खराब होने की समस्या, पानी और भूस्खलन, आवास आदि की समस्याओं को देखा। जिसमें विधायक ने जलसंस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौके पर से फोन करके समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह दुबारा क्षेत्र में फीडबैक लेने आएंगे। विधायक के सम्मुख लोगों ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त आवास की समस्या रखी। जिस पर विधायक ने जल्द उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि वह प्राथमिक के साथ हर समस्या का निदान कर रहे हैं। इस दौरान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रौंशाल में चल रही श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुए और भागवत कथा का श्रवण किया। विधायक के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर कोटियाल, चांद सिंह बोहरा, सक्षम अधिकारी, शंकर बोहरा, हरदेव जोशी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते