Home शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हर्षित पांडेय ने भारतीय इंजीनियरिंग परीक्षा में देश में दूसरा स्थान पाया
शिक्षा

ओकलैंड पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हर्षित पांडेय ने भारतीय इंजीनियरिंग परीक्षा में देश में दूसरा स्थान पाया

681

::::उपलब्धि::

लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट के पूर्व छात्र हर्षित पांडेय ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में देश में दूसरा स्थान पाया है। हर्षित की सफलता पर जिले भर के लोगों ने खुशी जताई। हर्षित ने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है।
मूल रुप से नैनीताल जिले के तल्लाकोट गांव निवासी हर्षित पांडेय के पिता संजीव पांडेय नैनीताल जिले में बतौर शिक्षक हैं और माता मीरा पांडेय जीजीआईसी लोहाघाट में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। हर्षित ने अपनी प्राथमिक शिक्षा घोड़ाखाल स्कूल और इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से ली है। पंतनगर से बीटेक करने के बाद हर्षित ने अपनी मेहनत लगन से पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय इंजीनियरिंग परीक्षा आइईएस में ऑल इंडिया में दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्र की उपलब्धि पर ओकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय, प्रधानाचार्य राहुल जोशी, गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश पांडेय, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, योगेश मेहता, शैलेन्द्र राय, सुभाष बगौली आदि ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और संगीत में दिखाई प्रतिभा

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास...

होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभाएं

लोहाघाट। होली विजडम स्कूल लोहाघाट में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

कलीगांव के राकेश पीसीएस के बाद फिर लोअर पीसीएस में हुए सफल, बने सप्लाई इंसपेक्टर

लोहाघाट। नगर के समीप कलीगांव निवासी राकेश कुमार ने लोअर पीसीएस परीक्षा...

लोहाघाट के अनिमेष पुनेठा बने नायब तहसीलदार

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट निवासी अनिमेष पुनेठा ने लोअर पीसीएस परीक्षा में...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते