लोहाघाट। सी एकेडमी स्कूल लोहाघाट में दीपावली के अवसर पर कुमांऊनी कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए ऐपण, रंगोली और हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान नौनिहालों ने दीपावली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए पटाखे रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया।
सी एकेडमी स्कूल के प्रबंधक कविराज मौनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बताया कि दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। लेकिन दीपावली पर्व पर पटाखों से दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि पटाखों से निकलने वाले धुंओं की वजह से न सिर्फ सांस की समस्या हो सकती है, बल्कि एनीमिया और कैंसर हो सकता है। इसके अलावा कई पटाखों में रेडियोएक्टिव पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों की रोशनी खराब कर सकते हैं। इसीलिए हमें दीपावली पर्व को सावधानी पूर्वक मानाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐपण उत्तराखंड की पारंपरिक लोककला है। यह त्योहारों और शादियों के दौरान दीवारों और पूजा स्थलों पर बनाई जाती है। इस दौरान आयोजित हस्तशिल्प प्रतियोगिता में आरुषि प्रसाद प्रथम, निषा भट्ट द्वितीय, रिया बोहरा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली एपण प्रतियोगिता में हर्षित नरियाल ग्रुप प्रथम, अंश भट्ट ग्रुप द्वितीय और तनिष्का मौनी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, कविता बोहरा, चम्पा गहतोड़ी, राधा शाह, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, पवन कुमार, सीमा मेहरा, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, दीपा टम्टा, भावना त्रिपाठी, पूजा राय , हर्षित मेहरा, हेमा अधिकारी, प्रियंका अधिकारी, अंजलि फर्त्याल, बसन्ती जोशी, भुवन्ती गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

































Leave a comment