
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध और राम-लक्षमण का पुष्प वाटिका में धूमने जाने तक की लीला का मंचन किया गया। 124 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला में कई मनमोहक दृश्य का मंचन किया जा रहा है।
शुक्रवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में रात को करीब साढे सात बजे रामलीला शुरू हुई। लीला में दशरथ दरबार के बाद विश्वामित्र का जंगल में असुरों से रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम-लक्षमण को मांगना, जंगल में ताड़का वध, अहिल्या तारण और राम लक्षमण का पुष्प वाटिका में प्रवेश करना। जहां राम के पात्र बाल कलाकार नवनीत पांडेय ने तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भाई… से अपने बेहतर अभिनय का प्रदर्शन किया वहीं लक्षमण के पात्र हृदयांश पांडेय ने देखो जी देखो महाराज यह ललनी… गीत से और सीता की पात्र प्रज्ञा मेहता ने भी अपने अभिनय से मंत्र मुग्ध कर दिया। संचालन नरेश रॉय ने किया। इस मौके पर संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, महासचिव मुकेश साह, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, गोविंद वर्मा, आनंद पुजारी, ईश्वरी साह,प्रकाश पुनेठा, डीडी पांडेय, संजय फत्र्याल, दीपक सुतेड़ी, अजय कलखुड़िया, राजन राय, सतीश राजन, पारस जुकरिया, क्षितिज जुकरिया, कैलाश बगौली, दानू सुतेड़ी, रोहन राजपूत आदि रहे।






















Leave a comment