लोहाघाट। अल्पाइन कांवेन्ट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।
शुक्रवार को विद्यालय चेयरमैन अशोक अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 6 के लिए अभय कुंवर, चिराग जोशी और कक्षा 9 के लिए दिशा कुंवर, संजना तड़ागी, नितिन सिंह रौतेला, तनुजा बिष्ट का चयन हुआ। होनहारों की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक सूरज बोहरा, विजय सिंह चौबे, प्रियंका वर्मा, दीक्षा पंत, गीता महर, अनीता वर्मा, रेनू कोहली,सूरज जोशी, श्याम सिंह, दीपमाला राय, प्रीति माहरा, चन्द्रा भट्ट, दीपा गड़कोटी, निर्मला जोशी, सरिता भट्ट, कौशल भट्ट आदि ने खुशी जताई।






















Leave a comment